अवैध शराब पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक: लवसरा में महिला कोचिया गिरफ्तार, जेल भेजी गई ।

=प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे=9981543471=
सक्ती – 16 मार्च 2026 सक्ती कलेक्टर के कड़े निर्देशों और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में आज आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा ग्राम लवसरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला शराब कारोबारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।​ ऐसे बिछाया गया जाल
​मुखबिर से सूचना मिली थी कि लवसरा के वार्ड नंबर 10 निवासी उषा सतनामी (पति राजू सतनामी) अपने घर से अवैध रूप से महुआ शराब का विक्रय कर रही है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की और रणनीति के तहत पहले एक सख्श खरीदार को आरोपी के पास भेजा।
​जैसे ही महिला ने शराब बेची और बिक्री की पुष्टि हुई ।आबकारी टीम ने तत्काल घेराबंदी कर घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 22 प्लास्टिक पाउच में भरी कुल 5.5 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई।
​आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​आरोपी: उषा सतनामी, निवासी वार्ड नं. 10, लवसरा।
​बरामदगी: 5.5 लीटर महुआ शराब (22 नग पाउच)।
​कार्रवाई टीम: सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा और बसंती चौधरी का विशेष योगदान रहा।
​”जिले में अवैध शराब के संग्रहण और विक्रय पर हमारी पैनी नजर है। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर ऐसी कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।” — आबकारी विभाग, सक्ती।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है