=प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे=9981543471

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में राजधानी रायपुर के शंकर नगर में आयोजित ‘मनरेगा बचाओ संग्राम रैली’ में सक्ती जिले के कांग्रेसियों ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। शहर कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष राकेश राठौर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राजधानी पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मनरेगा मजदूरों के हक की आवाज बुलंद की । दिग्गज नेताओं का मिला मार्गदर्शन
रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित प्रदेश के तमाम विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा के बजट में कटौती करने और मजदूरों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।सक्ती से उमड़ा जनसैलाब सक्ती शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिसे वर्तमान केंद्र सरकार कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सक्ती से कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ इस आंदोलन का हिस्सा बनने पहुंचे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
रैली में सक्ती से प्रमुख रूप से घनश्याम देवांगन, राकेश महंत, देवेंद्र राठौर, संतोष सोनी, लाला रघुनाथ अग्रवाल, कालू आमिर अग्रवाल, भुरू, पिंटू राठौर, बहादुर गहरवाल सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। मनरेगा बजट में कटौती और मजदूरों की समस्याओं के खिलाफ विरोध।अध्यक्ष राकेश राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की रवानगी।मनरेगा को सुचारू रूप से चलाने और मजदूरों के भुगतान में पारदर्शिता लाने की मांग।








