मालखरौदा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई: घर के सीक्रेट चैंबर से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

= चैनल प्रमुख हलधर रात्रे =7974343059=मालखरौदा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई: घर के सीक्रेट चैंबर से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार।
​मालखरौदा/सक्ती – जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त मालखरौदा की टीम ने ग्राम नावापारा में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त की है।
​मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश
​मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार (17 मार्च 2026) को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नावापारा निवासी बलिराम निराला (44 वर्ष) अपने घर में शराब की अवैध बिक्री के लिए स्टॉक जमा कर रखा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए आबकारी टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी के रहवासी मकान में तलाशी ली।
​कमरे के अंदर मिला ‘सीक्रेट चैंबर’
​तलाशी के दौरान टीम उस वक्त हैरान रह गई जब कमरे के भीतर एक विशेष रूप से बना ‘चैंबर’ नजर आया। इस गुप्त चैंबर की जांच करने पर पुलिस ने वहां से:
​दो पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर महुआ शराब।
​प्लास्टिक थैले में रखे 26 नग पन्नियों में भरी 6.5 लीटर शराब।
​कुल जप्ती: 16.5 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब।
​आरोपी भेजा गया जेल
​आबकारी विभाग ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी बलिराम निराला पिता पतिराम के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
​टीम में इनकी रही मुख्य भूमिका:
इस सफल कार्रवाई में मालखरौदा वृत्त प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, आरक्षक संजीव भगत, कमलेश और भारती का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है