*शराब पीने के लिए पैसे की मांगकर मारपीट कर चोट पहुचाने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

=जांजगीर चांपा जिला ब्यूरो चीफ महेशबरेठ=9131974668
जांजगीर-चांपा पुलिस
*दिनांक 18/03/26*

– *शराब पीने के लिए पैसे की मांगकर मारपीट कर चोट पहुचाने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

– *आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*मामले का विवरण* इस प्रकार है कि प्रार्थी सुभाष दास निवासी पोंच थाना बलौदा का दिनांक 16/032026 के रात्रि करीबन 09;30 बजे प्रार्थी अपने घर में था तभी प्रार्थी के घर के सामने आरोपी वेद प्रकाश द्वारा आवाज देकर बुलाया और शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे प्रार्थी के पास नही है कहने पर उसे गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा, लडाई का आवाज सुनकर प्रार्थी के पिता एवं भाई व दादाजी तीनों बीच बचाव करने आए तो आरोपी वेद प्रकाश ने अपने पिता भानुदास, भाई विकास दास को आवाज देकर बुलाया और उन लोगों के द्वारा भी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 119 (1), 296, 351(3), 115(2), 3(5), 118(1), BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए *निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना* प्रभारी बलौदा के नेतृत्व में सभी तीनों आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. भानु दास वैष्णव उम्र 55 वर्ष
2. विकास कुमार वैष्णव उम्र 24 वर्ष
3. वेद प्रकाश ऊर्फ शनी वैष्णव उम्र 26 वर्ष सभी निवासी पोंच थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा

*उपरोक्त कार्यवाही* मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, प्रआर गजाधर पाटनवार आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, टिकेश्व र राठौर, रोहित साहू, प्रहलाद निर्मलकर, संदीप सोनंत, म.आर. चंन्द्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है