डभरा -आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ।

=रिपोर्टर खेमचंद महिलांगे =+91 93999 46351डभरा -आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ।
​डभरा: सक्ती कलेक्टर के निर्देशन एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज, 18 मार्च 2026 को आबकारी वृत्त डभरा द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।​मुखबिर की सूचना पर दबिश गश्त के दौरान विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सकराली (थाना डभरा) में नाले के किनारे अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही आबकारी अमले ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
​जब्ती और गिरफ्तारी
मौके से लुकेश्वर कुर्रे (61 वर्ष) को रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन बरामद की गईं, जिनमें 08 लीटर अवैध महुआ शराब भरी हुई थी।कानूनी कार्रवाई आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। टीम की भूमिका सफल रही कार्रवाई में वृत्त डभरा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार,आबकारी मुख्य आरक्षक पैतृश मिंज, प्रकाश थाकाचन, और स्टाफ सदस्य कमलेश यादव व भारती यादव का विशेष योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है