समाज सर्वोपरि है, समाज के लिए कार्य करना जरूरी है शिवरतन गुप्ता ( राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंडी समाज) बलरामपुर और अंबिकापुर दौरे पर

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471


समाज सर्वोपरि है, समाज के लिए कार्य करना जरूरी है शिवरतन गुप्ता ( राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंडी समाज)

बलरामपुर/अंबिकापुर – पिछले दिनों सुंडी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्री श्री रतन गुप्ता जी बलरामपुर और अंबिकापुर के दौरे में आए। इस अवसर पर सर्वप्रथम बसकेपी पहुंचे जहां श्रीमद् भागवत ज्ञान एक सप्ताह चल रहा है, इस अवसर पर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया और साथ ही अंबिकापुर में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। बसकेपी के कार्यक्रम में बोलते हुए समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव रतन गुप्ता ने कहा कि समाज सर्वोपरि है , इसलिए हमें समाज के लिए हमेशा कार्य करते रहना चाहिए । समाज का संगठन समाज को मजबूती प्रदान करता है और इसलिए हम सबको संगठित रहकर कार्य करने की जरूरत है । *अपने लिए कुछ समाज के लिए सब कुछ* करने के उद्देश्य से हम कार्य करें तो निश्चित रूप से हम संगठित होकर सामाजिक, राजनीतिक रूप से अपने समाज को आगे बढ़ा सकते हैं।
सर्व विदित हो कि शिव रतन गुप्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश सुंडी समाज के अध्यक्ष हैं और गत वर्ष उनके नेतृत्व में रायपुर राष्ट्रीय सम्मेलन तथा नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन किया गया था । उन्हें सुंडी समाज का राष्ट्रीय संयोजक भी बनाया गया था । अपने कार्य को आगे बढ़ाते हुए 3 मई को लोहरदगा झारखंड में देश भर के समाज के सभी लोगों का जुटान हुआ और सर्वसम्मति से उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
सभी को यह भी विदित हो की सुंडी समाज के लोग इस समय पूरे देश में संगठित हुए हैं । सुंडी समाज के लोग न सिर्फ भारत के कई राज्यों में बल्कि विदेशों में भी निवास करते हैं। सुंडी समाज देश हित और जनहित में हमेशा कार्य करते रहती है, इसीलिए इस समाज को एक आदर्श समाज के रूप में देखा जाता है । यह समाज सामाजिक बुराइयों के प्रति कठिन निर्णय लेकर समाज को सुधारने और शिक्षा का प्रचार प्रसार करने के लिए अग्रणी माना जाता है।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है