आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा वार्ड नंबर 18 स्टेशन पारा में शराब कारोबारी पर कार्रवाई

चैनल प्रमुख हलधर रात्रे +91 79743 43059

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा वार्ड नंबर 18 स्टेशन पारा में शराब कारोबारी पर कार्रवाई
दिनांक    9.5.2026
➡️ कायम प्रकरण –  01 
➡️ गिरफ्तार आरोपी –  01               
➡️ जप्त मदिरा/सामग्री  –   11 लीटर महुआ शराब 
  
 सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में *आज दिनांक 09/05/26* को आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी अपराध नियंत्रण की गश्त दौरान मुखबिर द्वारा *वार्ड नंबर 18 स्टेशनपारा थाना सक्ती* में *दीपचंद सतनामी उर्फ संजू पिता अजयराम उम्र 50 वर्ष* के द्वारा अपने घर में महुआ शराब के भंडारण कर ग्राहकों को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान से एक सफेद कपड़ा के थैला में एक प्लास्टिक पन्नी में भरा 5 लीटर महुआ शराब और 30 नग प्लास्टिक पाउचों में प्रत्येक में 200-200 मिली भरा 6 लीटर कुल मात्रा 11 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया ।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।
                     उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और जैजैपुर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में बसंती चौधरी , अंजू सिदार का सराहनीय योगदान रहा ।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है