प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न गांवों में जगमगाए सतनाम के दीप गुरू घासीदास चौक मौहापाली में हुआ विशेष आयोजन। सभा को संबोधित कर कारवॉं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प। खरसिया/रायगढ़। प्रगतिशील छत्तीसगढ़

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471




प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न गांवों में जगमगाए सतनाम के दीप
गुरू घासीदास चौक मौहापाली में हुआ विशेष आयोजन। सभा को संबोधित कर कारवॉं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प।

खरसिया/रायगढ़। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा जारी 15 बिंदुओं वाले सामाजिक दिशा-निर्देशों के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को जैतखाम एवं गुरु घासीदास बाबा जी के गुरुद्वारों में दीप प्रज्वलित कर गुरु वंदना एवं मंगल भजन करने का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज इकाई खरसिया के तत्वावधान में खरसिया, मौहापाली, छोटे डूमरपाली, कुनकुनी, जैमुरा एवं बड़े जामपाली सहित विभिन्न गांवों में श्रद्धापूर्वक सतनाम की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई।
गुरु घासीदास चौक मौहापाली खरसिया में आयोजित कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज, संरक्षक हरप्रसाद ढेढ़े, महासचिव मनीराम सोनी, सलाहकार श्याम कुमार बंजारे, मौहापाली अध्यक्ष भरत लाल जोल्हे, डॉ. श्याम बंजारे, ओमप्रकाश टंडन, प्राचार्य डी. पी. गर्ग, गायक रामभरोस जोल्हे, विरेन्द्र भारद्वाज, संरक्षक एवं प्रवक्ता (प्रदेश साहित्य प्रकोष्ठ) राकेश नारायण बंजारे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान रामभरोस जोल्हे एवं उनके साथियों द्वारा सुमधुर आरती, वंदना एवं भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। माताओं बहनों द्वारा थाल दीप सजाकर जैतखाम में बाबाजी की आराधना की गई।
उक्त सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज ने कहा कि अब प्रत्येक सोमवार को बाबा गुरु घासीदास जी की आराधना की जाएगी तथा दीप प्रज्वलित कर सतनाम वंदना होगी। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रांतीय निर्णय के अनुसार समाज में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
संरक्षक व प्रवक्ता (प्रदेश साहित्य प्रकोष्ठ) राकेश नारायण बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश गिरौदपुरी धाम से निकलकर आज पूरी दुनिया में मानवता, समानता और सत्य का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक सोमवार को जहां-जहां जैतखाम व बाबाजी का गुरूद्वारा है वहां दीप प्रज्वलित कर स्तुति एवं सतनाम भजन किया जाएगा जिससे आसपास में बाबाजी का संदेश सतत प्रसारित होता रहेगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव मनीराम सोनी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन राजेंद्र बंजारे ने किया।
गुरू घासीदास चौक मौहापाली में श्री राजेंद्र बंजारे द्वारा प्रथम सोमवार आरती का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। वहीं छोटे डूमरपाली में ग्राम अध्यक्ष भूपेंद्र धर्मा, सचिव नंदकुमार भारद्वाज, मोहन भारद्वाज एवं बच्चों द्वारा संध्या आरती की गई। कुनकुनी में योगिता रात्रे, बड़े जामपाली में उदल भारद्वाज तथा जैमुरा में मातृशक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सतनाम भजन किया गया।
समाजजनों ने इस पहल को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता एवं सतनाम संस्कृति के संरक्षण और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

7k network
Recent Posts

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है

थाना – बाराद्वार जिला सक्ती (छग) अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त। प्रकरण में 01 आरोपी से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल भेजा