शराबी पुत्र गिरफ्तार मां से शराब पीने के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर की मारपीट आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 12.05.26
शराबी पुत्र गिरफ्तार मां से शराब पीने के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर की मारपीट आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र में मां के साथ मारपीट एवं गाली -गलौज करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।प्रार्थिया मीना बाई बांधेकर निवासी पुराना थाना के पास अकलतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10 मई 2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे उसका बेटा अमन बांधेकर उम्र 20 वर्ष शराब पीकर घर आया तथा शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी अमन बांधेकर आक्रोशित हो गया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा।

थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 256/2026 धारा 119(1), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*आरोपी का नाम :* अमन बांधेकर, पिता स्व. बलराम बांधेकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13 पुराना थाना के पास अकलतरा

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा सहित स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ का दिया जाएगा संदेश

योगाभ्यास सेजेस तिफरा मे उत्साह पूर्ण वातावरण में विश्व योग दिवस के पूर्व सुबह का योगाभ्यास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तिफरा मे बहुत की उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया गया नीट परीक्षा के कारण एक दिन पहले योगाभ्यास को बड़े ही उत्साह उमंग और उल्लासपूर्ण वातावरण देखा गया में मनाया गया,इस वर्ष का थीम — *yoga for healthy ageing – स्वास्थ और सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग