प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471 
आबकारी वृत्त डभरा की अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई
दिनांक *14.05.2026*
➡️ कायम प्रकरण – 02,
➡️ गिरफ्तार आरोपी – 02,
➡️ जप्त मदिरा/सामग्री – *19* *लीटर महुआ शराब* व *80* *कि ग्रा महुआ लाहन*
सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14/05/26 को आबकारी वृत्त डभरा द्वारा *ग्राम मेढ़ापाली थाना डभरा* में एक छद्म क्रेता से मदिरा खरीदी की पुष्टि होने पर *हरिशंकर खूंटे पिता मंगल दास* उम्र 34 वर्ष के रहवासी मकान में जांच कार्यवाही करने पर उसके मकान से दो लीटर क्षमता वाली 06 नग प्लास्टिक की बॉटल में भरी *कुल मात्रा 12 लीटर महुआ मदिरा* व 04 नग प्लास्टिक डिब्बों में भरी 80 कि ग्रा महुआ लाहन बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया । इसी तरह *ग्राम रामपुर किरारी थाना डभरा* में *टुकराम पाव पिता घुराऊ राम* उम्र 40 वर्ष के रहवासी मकान से एक प्लास्टिक की बाल्टी में भरा 05 लीटर व दूसरे प्लास्टिक बाल्टी में भरा 02 लीटर *कुल मात्रा 07 लीटर महुआ शराब* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया ।
उपरोक्त कार्रवाई वृत्त डभरा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, आब मु आर पैतृश मिंज, आब आर संजीव भगत ,आबकारी स्टाफ भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा ।








