एयरपोर्ट से उतरते ही सीधे ग्राम करही गोलीकांड घटना स्थल पहुंचे SP श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)आरोपियों की धरपकड़ हेतु “ऑपरेशन हंट” की शुरुआत मृतक परिवार वालो से मिलकर घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए जानकारी लिए

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 17.05.26

एयरपोर्ट से उतरते ही सीधे ग्राम करही गोलीकांड घटना स्थल पहुंचे SP श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)आरोपियों की धरपकड़ हेतु “ऑपरेशन हंट” की शुरुआत मृतक परिवार वालो से मिलकर घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए जानकारी लिए

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए गोलीकांड की गंभीर घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 06 सप्ताह के IPS इंडक्शन प्रशिक्षण कोर्स में शामिल होने गए हुए थे। प्रशिक्षण पूर्ण कर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही वे सीधे ग्राम करही पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

*पुलिस अधीक्षक ने मौके* पर बिर्रा थाना प्रभारी/सायबर प्रभारी से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में पूछताछ की।

*घटना की गंभीरता* को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान *“ऑपरेशन हंट”* की शुरुआत की गई है। पुलिस टीमों को अलग -अलग दिशा में रवाना कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

*इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक* जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप, साइबर थाना प्रभारी श्री सागर पाठक एवं थाना प्रभारी बिर्रा श्री जयकुमार साहू भी उपस्थित रहे।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है