प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471 

शोक में डूबा पुलिस महकमा बस्तर के ‘सुपर कॉप’ और रायगढ़ में पदस्थ निरीक्षक अमित शुक्ला का मुंबई में निधन, ब्रेन कैंसर से लड़ रहे थे जंग
स्थान: रायगढ़ / जगदलपुर
मुख्य समाचार छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और जांबाजी के लिए प्रदेशभर में विशेष पहचान रखने वाले पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) अमित शुक्ला का असमय निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी (मस्तिष्क कैंसर) से पीड़ित थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली उनके निधन की खबर से पूरे पुलिस महकमे और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है बस्तर के ‘सुपर कॉप’ के रूप में बनाई थी पहचान
मूल रूप से बस्तर संभाग में अपनी उत्कृष्ट और बेदाग सेवाओं के लिए जाने जाने वाले अमित शुक्ला को लोग ‘सुपर कॉप’ के नाम से पुकारते थे। जगदलपुर कोतवाली प्रभारी के रूप में उनका कार्यकाल बेहद शानदार रहा। उन्होंने अपराधियों में खौफ और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने का अद्भुत काम किया था। अपनी कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे रायगढ़ में भी दीं उत्कृष्ट सेवाएं बस्तर के बाद उनकी पदस्थापना रायगढ़ जिले में हुई, जहां उन्होंने निरीक्षक के पद पर रहते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमताओं और सूझबूझ का परिचय दिया। गंभीर बीमारी की चपेट में आने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके इस असामयिक अवसान से छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपना एक जांबाज और संवेदनशील अधिकारी खो दिया है








