प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471 
जिला जांजगीर-चाम्पा
*दिनांक: 18.05.26*
अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के मामले में थाना चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही टिम द्वारा सुबह सुबह दबिश देकर घेराबंदी किया जिसमें 85 लीटर अवैध शराब कच्ची महुआ शराब के साथ दो महिला सहित 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार
* *आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुबह सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमती 17000/₹ बरामद करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*पुलिस को मुखबिर* से सूचना प्राप्त हुई कि मेंहदीपारा चांपा में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही कर *महिला आरोपी* श्रीमती माला सहीस उम्र 48 साल निवासी मेंहदी पारा चांपा के कब्जे से 31 लीटर कच्ची महुआ शराब। *महिला आरोपी* श्रीमती सावित्री सहीस उम्र 53 साल निवासी मेंहदी पारा चांपा के कब्जे से 29 लीटर कच्ची महुआ शराब *आरोपी* बिजेंद्र पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी मेहंदी पारा चाम्पा के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*उपरोक्त कार्यवाही* निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी थाना चाम्पा, उनि सत्यम चौहान, सउनि बाबूलाल दिवाकर, बलवंत धृतलहरे, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, अमृत सलूजा, आर0 गौरीशंकर राय, मुद्रीका दुबे, प्रकाश द्विवेदी, ईश्वरी राठौर, म0आर0 निरमा टोपो, संगीता लहरे का सराहनीय योगदान रहा।








