चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059 
चक्का जाम कर शासकीय कार्य में बाधा डालकर लाठी, डण्डा, पत्थर से मारकर हत्या का प्रयास करने वाले 02 नामजद आरोपियो को भेजा गया जेल
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15/04/2026 को ग्राम फगुरम मेन रोड में हुण्डई केटा कार कमांक CG 11 BD 8433 के चालक के द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रिध्दिमा निराला उम्र 09 वर्ष को एक्सीडेन्ट करने से मृत्यु हो जाने से मृतिका के परिजन एवं भारी संख्या मे व्यक्तियो के द्वारा मुआवजा की बात को लेकर मेन रोड मे चक्का जाम कर दिया गया था जिसकी सुचना पर चौकी फगुरम के पुलिस एवं कानुन व्यवस्था में आये हुये दिगर जिला के पुलिस बल एवं श्रीमान तहसीलदार, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के द्वारा आक्रोशित भीड़ को समझाये जाने पर भी नही मानने से आकोशित भीड़ के द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुये शासकीय कार्य में बाधा डालकर लाठी, डण्डा एवं पत्थर से पुलिस की टीम पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया गया जिसमे 13 वी बटालियन मड़वारानी कोरबा के आरक्षक राजेश कुजुर के मस्तक में गंभीर चोट लगने से उसे ईलाज हेतु रायगढ़ रिफर करने पर भर्ती कराया गया है तथा नामजद आरोपी एवं अन्य व्यक्तियो के विरूध्द अपराध कमांक 121/2026 धारा 191 (2), 191(3), 190, 296, 351(3), 132, 224, 121(2), 109 बीएनएस पंजीबध्द कर पूर्व में 13 आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा आरोपियो के विरूध्द त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल, एस.डी.ओ.पी. महोदय डभरा श्री सुमीत गुप्ता एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पटेल से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली व चौकी फगुरम स्टाफ के द्वारा आज दिनांक 19.05.2026 को प्रकरण के नामजद आरोपीगण जो घटना दिनांक से फरार थे उनके सकुनत मे दबिश देकर आरोपीगणो को पकड़कर आरोपीगणो से सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपीगण के द्वारा दिनांक घटना समय को घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपीगण 01. प्रकाश कुमार जोशी उर्फ चोटी पिता चैतराम जोशी उम्र 32 वर्ष 02. भरत लाल जोल्हे पिता मुनुराम जाल्हे उम्र 32 वर्ष दोनो साकिनान ग्राम फगुरम चौकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अन्य आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही की जाती है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अनवर अली, सहायक उप निरीक्षक हीराराम सांवरा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर, आरक्षक अनिल रात्रे, साहेब लाल उरांव, आरक्षक सुभाष राज एवं आरक्षक अविनाश देवांगन का योगदान रहा।








