सक्ती जिला पुलिस बल की नई पहल: आज होगा ‘मोबाइल फॉरेंसिक वैन’ का भव्य शुभारंभ ​

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

​
शक्ति जिला पुलिस बल की नई पहल: आज होगा ‘मोबाइल फॉरेंसिक वैन’ का भव्य शुभारंभ

​सक्ती। जिले में आपराधिक जांच को वैज्ञानिक तरीकों से और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा त्वरित बनाने के लिए जिला पुलिस बल सकती द्वारा एक बड़ी शुरुआत की जा रही है। आज यानी 23 मई 2026 को जिले को पहली ‘मोबाइल फॉरेंसिक वैन’ (Mobile Forensic Van) की सौगात मिलने जा रही है।
​इस अत्याधुनिक वैन का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम आज दोपहर 4:00 बजे, पुलिस लाइन सकती में आयोजित किया गया है।
​”सटीक जांच • त्वरित न्याय”
​इस पहल का मुख्य उद्देश्य घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक साक्ष्यों को तेजी से और सुरक्षित रूप से एकत्रित करना है, जिससे मामलों की जांच में सटीकता आएगी और पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सकेगा।
​कार्यक्रम का विवरण:
​दिनांक: 23 मई 2026
​समय: दोपहर 4:00 बजे
​स्थान: पुलिस लाइन, सकती
​सादर आमंत्रण:
जिला पुलिस बल सकती द्वारा आयोजित इस गरिमामयी समारोह में जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं, व्यापारीगणों, अधिवक्ताओं (वकीलों), अन्य गणमान्य अधिकारियों-कर्मचारियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।
​जिला पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों और प्रबुद्ध जनों से इस ऐतिहासिक शुभारंभ कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश