
प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471 
सांसद कमलेश जांगड़े का आज सक्ती और जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र का दौरा बम्हनीडीह में पार्टी कार्यक्रम और सेरो में ‘जय स्तंभ’ भूमिपूजन में होंगी शामिल
दिनांक: 23 मई 2026
सुरक्षा श्रेणी: X श्रेणी (ब्लड ग्रुप: O+) प्रमुख कार्यक्रम: बम्हनीडीह में पार्टी कार्यक्रम और ग्राम सेरो (अड़भार) में अखिल भारतीय रामनामी मेला के अंतर्गत जय स्तंभ भूमिपूजन जांजगीर-चाम्पा / सक्ती
जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित/वर्तमान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े आज, 23 मई 2026 को अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के सघन दौरे पर रहेंगी। सांसद कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक प्रोटोकॉल के लिए सक्ती एवं जांजगीर-चाम्पा के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (SP) और प्रोटोकॉल अधिकारी को सूचित कर दिया गया है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम इस प्रकार है दोपहर 02:00 बजे: सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े अपने निज निवास मसनिया कला (सक्ती) से कार द्वारा बम्हनीडीह के लिए प्रस्थान करेंगी।
दोपहर 03:00 बजे: वह बम्हनीडीह पहुंचेंगी, जहां आयोजित स्थानीय पार्टी कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी।
शाम 05:00 बजे: इसके पश्चात वह ग्राम सेरो (अड़भार) पहुंचेंगी, जहां ‘अखिल भारतीय रामनामी (बड़े भजन) मेला’ के पावन अवसर पर आयोजित जय स्तंभ भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद सांसद देर शाम वापस अपने निज निवास मसनिया कला लौटेंगी सुरक्षा के कड़े इंतजाम:
सांसद महोदया को ‘X’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। प्रशासन को रूट व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आवश्यक सुरक्षा एवं सत्कार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सांसद के साथ उनके पीएसओ (PSO) श्री गांधी राम यादव भी मुस्तैद रहेंगे। निज सचिव द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सांसद महोदया के निर्देशानुसार इस दौरे के दौरान पायलेटिंग एवं फॉलो वाहन उपलब्ध नहीं कराने को कहा गया है







