पुरानी रंजिश में चाकू-रॉड से हमला, बाप-बेटा गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, रॉड बरामद किया

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 24.05.26

पुरानी रंजिश में चाकू-रॉड से हमला, बाप-बेटा गिरफ्तार
थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, रॉड बरामद किया

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बछोद में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू और लोहे की रॉड से हमला करने वाले बाप -बेटे को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 1 चाकू और 1 लोहे का रॉड भी जब्त किया गया है।

*क्या है मामला* थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बछौद निवासी सचिन तिवारी (22) ने 23 मई को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि शाम करीब 5 बजे गांव के कोटवार विकास उसे और उसके पिता को घर के बाहर बुलाकर पूर्व में किए गए समझौते की बात करने लगा। इसी दौरान *आरोपी* प्रताप सिंह गोड उर्फ पुलु (20) और उसके पिता हरप्रसाद गोड (55) निवासी वार्ड क्र. 09 डिपरापारा वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली -गलौच करते हुए चाकू और रॉड से हमला कर दिया।

*पुलिस की कार्रवाई*

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 118(1) BNS और धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू व लोहे का रॉड बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. प्रताप सिंह गोड उर्फ पुलु उम्र 20 साल
2. हरप्रसाद उम्र 55 साल दोनो निवासी वार्ड क्र- 09 डिपरापारा थाना-बलौदा जिला-जांजगीर चांपा

*उपरोक्त कार्यवाही* मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनील कुमार टैगोर, प्र. आर. मुकेश यादव, गजाधर पाटनवार, टिकेश्वर राठौर,आरक्षक रज्जु रात्रे, संदीप सोनंत , रोहित साहू , जयराम बिंझवार का सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

जिला पुलिस को मिली नई ऊर्जा : 19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक एवं 02 सूबेदार पहुंचे जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षुओं का बैठक लिया जाकर, बेसिक पुलिस के कार्य प्रणाली के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं फरियादी, आवेदकों को शालीनता से व्यवहार करने दिए निर्देश

35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर आरोपी – भरत लाल जाहिरे उम्र 40 वर्ष निवासी मिस्दा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर- चांपा

ड्रिंक एंड ड्राइव पर यातायात जांजगीर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 17 वाहन चालक पकड़े गए सभी शराबी वाहन चालकों के वाहनों को जब्त किया गया, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा