सक्ति जिले के अड़भार में बिजली गुल 7 घंटे की कटौती से बेहाल हुई जनता, उमस भरी गर्मी में जनजीवन अस्त-व्यस्त

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सक्ति जिले के अड़भार में बिजली गुल 7 घंटे की कटौती से बेहाल हुई जनता, उमस भरी गर्मी में जनजीवन अस्त-व्यस्त

अड़भार (सक्ति): सक्ति जिले के अड़भार क्षेत्र में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के कारण आम जनता भीषण गर्मी में बेहाल हो गई। आज सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजने के करीक है लेकिन बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच 7 घंटे की अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है।
ठप हुए जरूरी काम, जनता में भारी आक्रोश
बिजली बंद रहने के कारण सुबह से ही लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में पानी की मोटरें नहीं चल सकीं, जिससे लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। वहीं, कूलर और पंखे बंद रहने के कारण बुजुर्गों, बीमारों और छोटे बच्चों का बुरा हाल रहा। क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया कि बिजली न होने से व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित रहा और छोटे-मोटे उद्योग-धंधे भी ठप पड़ गए।
बिजली विभाग की चुप्पी पर सवाल
अड़भार स्थित बिजली ऑफिस के प्रति लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के इतने लंबे समय तक बिजली काटी गई। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में विभाग की यह लापरवाही अक्षम्य है। कई बार बिजली ऑफिस में फोन करने के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला और न ही समस्या का समाधान किया गया।
जिम्मेदार कौन?
गर्मी के दिनों में बिजली की मांग बढ़ जाती है, बावजूद इसके अड़भार उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बार-बार बिजली की कटौती आम बात हो गई है। तकनीकी खराबी या मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली गुल करना अब एक गंभीर समस्या बन चुका है। अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग इस अव्यवस्था के लिए क्या स्पष्टीकरण देता है और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए क्या कदम उठाता है।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश