कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं आज जनदर्शन में कुल 17 आवेदन हुए प्राप्त

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471


कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 17 आवेदन हुए प्राप्त

           सक्ती, 26 मई 2026// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
         जनदर्शन में आज तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सकर्रा निवासी श्री चूड़ामणि श्रीवास ने उनके पुत्र का आत्मानंद स्कूल मालखरौदा में भर्ती के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी श्री सुरेन्द्र दास महंत ने अपने मिटटी के घर आंधी वर्षा से क्षतिग्रस्त होने एवं मकान धसकने के कारण शासन से सहायता राशि दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम अर्जुनी निवासी श्री बिनोद कुमार नेताम ने भ्रामक एवं त्रुटिपूर्ण जानकारी प्रस्तुत कर उनकी भूमि पर स्थगन आदेश भेजवाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही के संबंध, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम कमरीद निवासी श्री निशीथ तिवारी ने जेठा टोल प्लाजा के पास शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा धारियों पर कब्जा मुक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम कमरीद निवासी श्री संतु धीरही, निशीथ तिवारी ने सरकारी हॉस्पिटल जिला हॉस्पिटल में महिला समूह को मिले केंटीन को किसी अन्य पुरुष द्वारा चलाए जाने के संबंध में, तहसील भोथिqया अंतर्गत ग्राम हरदी निवासी श्री बरातु राम, टेकराम रात्रे ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में त्रुटि सुधार कराने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

    1st

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है