शराब भट्टी में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद

रिपोर्टर महेश बरेठ 9131974668
प्रेस विज्ञप्ति जांजगीर-चांपा पुलिस दिनांक 27.05.26

शराब भट्टी में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद

* *नाम आरोपी मंजीत सिंह निवासी सुपेला, भिलाई (छ.ग.)*

थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी में मामूली विवाद के बाद हुए मारपीट एवं चाकूबाजी के मामले में अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

*विवरण* प्रार्थी धीरज खाण्डेकर निवासी ग्राम करूमहू थाना मुलमुला अपने दोस्त हेतराम केवट के साथ दिनांक 26/05/26 को अकलतरा आए हुए थे। दोनों अपना काम निपटाने के बाद अकलतरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इसी दौरान शराब भट्टी के चखना दुकान संचालक मंजीत सिंह निवासी सुपेला, भिलाई (छत्तीसगढ़) से सिगरेट एवं चखना लेने के बाद पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी मंजीत सिंह ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ -मुक्का एवं धारदार चाकू से धीरज खाण्डेकर एवं हेतराम केवट पर हमला कर दिया।

घटना में धीरज खाण्डेकर के बाएं हाथ की भुजा के पास चोट आई, वहीं हेतराम केवट के दाहिने हाथ की मुट्ठी में चोट लगी। मामले की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 293/26 कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी मंजीत सिंह के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

*उक्त कार्रवाई* में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, ASI सुरेंद्र कश्यप एवं आरक्षक शेष साहू का विशेष योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

जिला पुलिस को मिली नई ऊर्जा : 19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक एवं 02 सूबेदार पहुंचे जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षुओं का बैठक लिया जाकर, बेसिक पुलिस के कार्य प्रणाली के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं फरियादी, आवेदकों को शालीनता से व्यवहार करने दिए निर्देश

35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर आरोपी – भरत लाल जाहिरे उम्र 40 वर्ष निवासी मिस्दा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर- चांपा

ड्रिंक एंड ड्राइव पर यातायात जांजगीर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 17 वाहन चालक पकड़े गए सभी शराबी वाहन चालकों के वाहनों को जब्त किया गया, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा