सक्ती थाना क्षेत्रांतर्गत 02 अलग-अलग जगहों पर चोरी करने वाला आरोपी भागीरथी साहू गिरफ्तार चोरी का मशरूका सहित चोरी की मोटर सायकल बरामद

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 31.05.2026
थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.)
अपराध क्र. 343/2025, 88/2026
धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस
सक्ती थाना क्षेत्रांतर्गत 02 अलग-अलग जगहों पर चोरी करने वाला आरोपी भागीरथी साहू गिरफ्तार चोरी का मशरूका सहित चोरी की मोटर सायकल बरामद।

◾थाना सक्ती के अपराध क्रमा 88/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस 2023 एवं अपराध क्रमांक 343/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस 2023 में अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी की घटनाएं कारित की गई थीं। जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी एवं मशरूका की लगातार पता तलाश की जा रही थी।
◾प्रकरण की विवेचना दौरान दिनांक 31.05.2026 को थाना स्टाफ द्वारा जुर्म-जरायम एवं माईनर एक्ट की कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करोरपारा सक्ती के पास एक व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की फिराक में मोटर सायकल सहित खड़ा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भागीरथी साहू पिता स्व. लखन लाल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी डूमरपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ (छ.ग.) बताया। आरोपी से पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन लेने पर उसने थाना सक्ती क्षेत्र में ग्राम हरेठी के आंगनबाड़ी में एवं वार्ड नंबर 06 सक्ती निवासी गोलू के घर पर में दो अलग-अलग चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया।
◾आरोपी ने बताया कि जुआ खेलने की लत के कारण पैसों की आवश्यकता पड़ने पर वह चोरी की घटनाएं करता था। माह सितम्बर 2025 में ग्राम हरेठी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में खिड़की से अंदर घुसकर टीवी, टेबल पंखा, एग्जास्ट पंखा, ट्यूब लाइट एवं खाद्य सामग्री, कीमती लगभग 20,000/- रुपये की चोरी करना स्वीकार किया। वहीं माह जनवरी 2026 में बुधवारी बाजार सक्ती क्षेत्र स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे चांदी के सिक्के, कांसे के बर्तन एवं नगदी रकम, जुमला लगभग 15,000/- रुपये की चोरी करना स्वीकार किया।
◾आरोपी भागीरथी साहू ने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व वह बेलपहाड़ (उड़ीसा) से बिना नम्बर प्लेट की एक लाल रंग की हीरो होंडा स्प्लेण्डर मोटर सायकल चोरी कर लाया था तथा पूर्व में चोरी किए गए सामान को बेचने हेतु सक्ती आया था।

◾आरोपी के कब्जे से निम्न मशरूका बरामद किया गया।
03 नग कांसे का गिलास
02 नग कांसे का कटोरा
01 नग हीरो होंडा स्प्लेण्डर मोटर सायकल (लाल रंग)
◾उपरोक्त बरामद मशरूका को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपी भागीरथी साहू पिता स्व. लखन लाल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी डूमरपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ (छ.ग.) को दिनांक 31.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर उप जेल सक्ती दाखिल किया गया है।
◾उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मिथुन सुल्तान एवं हेमंत राठौर व आरक्षक दीपक बंजारे का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश