आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते युवक को जांजगीर पुलिस ने दबोचा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर गिरफ्तार आरोपी आनंद किशोर धीवर उम्र 24 साल निवासी घूरकोट थाना जांजगीर

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 01.06.26

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते युवक को जांजगीर पुलिस ने दबोचा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपी आनंद किशोर धीवर उम्र 24 साल निवासी घूरकोट थाना जांजगीर

थाना जांजगीर क्षेत्र में आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले एक आरोपी को सायबर थाना जांजगीर एवं सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़कर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद किए हैं।

*विवरण* सायबर थाना एवं कोतवाली जांजगीर पुलिस को बीते रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि गुजरात और आरबीसी के बीच हो रहे मैच में एक व्यक्ति हार-जीत पर रुपये लगाकर सट्टा चला रहा है।

*सूचना पर पुलिस* टीम गवाहों के साथ रेड कार्यवाही कर आरोपी आनंद किशोर धीवर निवासी धुरकोट को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए गया।

*पुलिस द्वारा* मौके पर उसका मोबाइल चेक करने पर उसमें सट्टा लगाने वाली एप्लीकेशन मिली। जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा IPL मैच में हार- जीत पर रुपये का दाव लगा रहा था।

*आरोपी के खिलाफ* थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 403/26 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*पुलिस टीम*: इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी जांजगीर, उपनिरी. बीएस लकड़ा, सहा उपनिरी. अरुण सिंह, प्र.आर. प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आर. दिलीप सिंह एवं थाना सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*_जांजगीर-चांपा पुलिस* ने स्पष्ट किया है कि सट्टा और जुआ पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।_

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है