रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471 
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 03 जून को अचानकपुर में समाधान शिविर का होगा आयोजन शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
सक्ती, 02 जून 2026 // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत माध्यमिक शाला अचानकपुर में 03 जून 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत आयोजित अचानकपुर समाधान शिविर में ग्राम अचानकपुर, सोनगुढा, धनुपर, सकरेलीखुर्द, बोकरामुडा, मोहगांव, पतेरापालीकलां, देवरी, देवरमाल, जामपाली, गहरीनमुडा, ऋषभतीर्थ, घुईचुवा, बरपालीकला, सेंदरी, बासीन, पुटेकेला, चमराबरपाली एवं असौदा ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु नोडल उप पंजीयक, सहकारी संस्थाए जिला सक्ती को अचानकपुर शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।








