सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 05 जून को जनपद पंचायत डभरा ग्राम धुरकोट हाई स्कूल में समाधान शिविर का होगा आयोजन शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 05 जून को जनपद पंचायत डभरा ग्राम धुरकोट हाई स्कूल में समाधान शिविर का होगा आयोजन शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

सक्ती, 03 जून 2026 // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत हाईस्कूल धुरकोट में 05 जून 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर धुरकोट में ग्राम धुरकोट, बिलाईगढ़ सिघवा, बिनौधा, दर्री, गिरगिरा, खरकेना, मेढ़ापाली, बघौद, अकोलजमोरा, भांकरपाली, सुरसी, डूमरपाली, कंवली, केनापाली, खैरमुड़ा, कोमो, ओड़ेकेरा एवं सराईपाली ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सक्ती को धुरकोट शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

7k network
Recent Posts

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है

थाना – बाराद्वार जिला सक्ती (छग) अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त। प्रकरण में 01 आरोपी से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल भेजा