अचानकपुर में आयोजित सुशासन तिहार में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड सहित अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अचानकपुर में समाधान शिविर किया गया आयोजित

प्रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471



अचानकपुर में आयोजित सुशासन तिहार में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड सहित अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अचानकपुर में समाधान शिविर किया गया आयोजित

       सक्ती, 03 जून 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत अचानकपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्लस्टर बंदोरा शिविर में 19 ग्राम पंचायत अचानकपुर, सोनगुढा, धनुपर, सकरेलीखुर्द, बोकरामुडा, मोहगांव, पतेरापालीकलां, देवरी, देवरमाल, जामपाली, गहरीनमुडा, ऋषभतीर्थ, घुईचुवा, बरपालीकला, सेंदरी, बासीन, पुटेकेला, चमराबरपाली एवं असौदा से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें विभिन्न आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। अचानकपुर में आयोजित सुशासन तिहार में विभिन्न पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, जाल वितरण सहित अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया। इसके साथ ही इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों और ग्रामीणजनों ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जल बचाने और उसका सदुपयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को विभाग अन्तर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।        
      अचानकपुर में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा जाल वितरण, कृषि विभाग द्वारा सरसों उत्पादन करने वाले कृषक को प्रमाण पत्र एवं पौधा वितरण, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। इसके साथ ही एनआरएलएम अंतर्गत बम्लेश्वरी महिला स्व सहायता समूह को 6 लाख रुपए का चेक वितरण एवं जय मां शारदा स्व सहायता समूह को 3 लाख का चेक वितरण किया गया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आवास योजना के हितग्राहियों को आवास स्वीकृती की चाबी सौंपी गई, शिक्षा विभाग द्वारा गणवेश वितरण किया गया साथ ही अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया गया। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही जनसमस्या निवारण शिविर में छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका जनमन, सुशासन के नवीन आयाम, विकसित भारत के बढ़ते कदम आदि प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री आयुष शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

7k network
Recent Posts

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है

थाना – बाराद्वार जिला सक्ती (छग) अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त। प्रकरण में 01 आरोपी से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल भेजा