जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 04.06.26 जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल 80 पुलिस कर्मचारियों का तबादला 03 वर्ष से एक स्थान थाना/चौकी/ यातायात में तैनात कर्मचारियों को अलग -अलग थाना चौकी में पदस्थापना किया गया सबसे ज्यादा 03 साल से ऊपर पदस्थ रहे, यातायात शाखा से 23 कर्मचारियों का जिले के थाना/चौकी एवं करही में पदस्थापना किया गया

चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 79743 43059
स्थानांतरण आदेश दिनांक 04-06-2026

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 04.06.26
जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल 80 पुलिस कर्मचारियों का तबादला 03 वर्ष से एक स्थान थाना/चौकी/ यातायात में तैनात कर्मचारियों को अलग -अलग थाना चौकी में पदस्थापना किया गया
सबसे ज्यादा 03 साल से ऊपर पदस्थ रहे, यातायात शाखा से 23 कर्मचारियों का जिले के थाना/चौकी एवं करही में पदस्थापना किया गया

* *बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही पुलिस सहायता के लिए अलग से प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों का पदस्थापना किया गया*

जांजगीर चांपा जिले में कानून -व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* द्वारा व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 80 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण किया गया है।

*तीन वर्ष से अधिक समय से एक स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का स्थानांतरण*

स्थानांतरण आदेश के तहत ऐसे पुलिस कर्मचारियों को प्राथमिकता से स्थानांतरित किया गया है, जो तीन वर्ष अथवा उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। इस कदम का उद्देश्य कार्य में पारदर्शिता, दक्षता एवं प्रशासनिक संतुलन बनाए रखना है

यातायात शाखा के कर्मचारियों की थानों में पदस्थापना

पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात शाखा में पदस्थ कर्मचारियों को विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। इससे थाना स्तर पर पुलिस बल की उपलब्धता बढ़ेगी तथा कानून- व्यवस्था संबंधी कार्यों में और अधिक मजबूती आएगी, तथा थाना चौकी में पदस्थ कर्मचारीयो को यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है

*ग्राम करही में पुलिस सहायता के लिए अलग से व्यवस्था*

ग्राम करही में 05 जून को पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम करही में पृथक रूप से पुलिस कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। इससे क्षेत्र के नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता एवं सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

7k network
Recent Posts

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है

थाना – बाराद्वार जिला सक्ती (छग) अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त। प्रकरण में 01 आरोपी से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल भेजा