सांसद कमलेश जांगड़े ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई जल संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का दिया संदेश

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सांसद कमलेश जांगड़े की अपील विश्व पर्यावरण दिवस पर जन-जन ने लिया पर्यावरण संरक्षण’का संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस: जांजगीर-चांपा सांसद ने की पौधरोपण की पहल, कहा- “आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति बचाना हमारा कर्तव्य”
सांसद कमलेश जांगड़े ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई जल संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का दिया संदेश
जांजगीर-चांपा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए क्षेत्र की जनता से प्रकृति को संवारने का आह्वान किया है।
सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि प्रकृति हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर है। स्वच्छ पर्यावरण, हरित वन और सुरक्षित प्राकृतिक संसाधन ही मानव जीवन और विकास की वास्तविक पूंजी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण का संरक्षण केवल आज की आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक कर्तव्य भी है।
सांसद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे विश्व पर्यावरण दिवस के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लेने पर बल दिया। सांसद ने अपने संदेश में कहा कि हम सभी को मिलकर एक हरित, स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश