आबकारी उड़नदस्ता सक्ती की ग्राम छोटे सीपत( मालखरौदा) में शराब विक्रेता ढ़ाबा संचालक पर कार्रवाई

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

आबकारी उड़नदस्ता सक्ती की ग्राम छोटे सीपत में शराब विक्रेता ढ़ाबा संचालक पर कार्रवाई

दिनांक    *04.06.2026*
➡️ कायम प्रकरण –  01 
➡️ गिरफ्तार आरोपी –  01               
➡️ जप्त मदिरा/सामग्री  –   *15.29*   *लीटर देशी विदेशी शराब* 
                      

                    सक्ती कलेक्टर  और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु आबकारी उड़नदस्ता सक्ती प्रभारी को निर्देशित किया गया है । अवैध रूप से शराब बिक्री पर अभियान चलाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की गई है। *दिनांक 04 /06/26* को मुखबिर द्वारा *छोटे सीपत थाना मालखरौदा* निवासी *बुदेश्वर प्रसाद सोनी पिता अर्जुन लाल* के द्वारा अपने होटल में ग्राहकों को अवैध रूप से देसी और विदेशी शराब बेचने की सूचना पर तत्काल उड़नदस्ता टीम को तैयार कर बुदेश्वर प्रसाद सोनी की गतिविधियों पर नजर रखी गई। योजनाबद्ध तरीके से बुदेश्वर प्रसाद सोनी होटल सह मकान में दबिश दी गई जिसमें बुदेश्वर के घर के रसोई में एक सफेद कपड़े के थैले में रखा *40 नग देसी प्लेन शराब पाव, 13 नग ग्रीन लेबल पाव , 7 नग मेड ऑफ़ पाव, 3 नग सिंबा वाइल्ड बियर बोतल , 4 नग थंडर बोल्ट बीयर कैन, 3 नग 20-20 व्हिस्की पाव*, *कुल 15.29 लीटर देशी विदेशी शराब* बरामद की गई।
आरोपी के संज्ञान आधिपत्य से उक्त मात्रा में शराब मिलने पर
आरोपी के विरुद्ध *धारा 34(2)* के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।
                     उपरोक्त कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता सक्ती प्रभारी विजय तंबोली के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और जैजैपुर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर ,बसंती चौधरी , कमलेश यादव का सराहनीय योगदान रहा ।
आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और वितरण पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

7k network
Recent Posts

अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाला आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी शराब कीमती 2800/- किया गया जप्त क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

बड़ी खबर समझाने गए रिश्तेदारों पर रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले आरोपी दिलेश्वर सिदार एवं उसका साथी सोमदेव सिदार गिरफ्तार। आरोपीगण के कब्जे से 01 नग का देशी रिवाल्वर व 01 देशी कट्टा बरामद।घटनास्थल से रिवाल्वर से फायरिंग किया गया रिवाल्वर राउण्ड का खाली कैस बरामद

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बिलासपुर स्थित मंथन सभागार, कलेक्ट्रेट में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक में सहभागी हुई ।