बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार करने वाला आरोपी, कोरबा से गिरफ्तार

चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 79743 43059
*जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 08.06.26*

बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार करने वाला आरोपी, कोरबा से गिरफ्तार

* *आरोपी के विरुद्ध धारा 64, 64(M), 65(1), 69 BNS एवं धारा 4, 6 पाक्सो एक्ट कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

* *आरोपी दुवास केंवट पिता संतोष केंवट उम्र 21 साल निवासी जवाली, थाना बाकीमोंगरा जिला कोरबा*

*मामला क्या था*

प्रार्थी ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बालिका दिनांक 05.03.26 को बिना बताए घर से कहीं चली गई है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना पर थाना बलौदा में अपराध क्र. 107/2026 धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

*ऐसे पकड़ा गया आरोपी*

थाना बलौदा पुलिस द्वारा लगातार आरोपी और अपहृता की तलाश कर रही थी। जिसको सायबर तकनीकी के आधार पर नाबालिग बालिका को आरोपी दुवास केंवट जिला कोरबा के कब्जे से दस्तयाब किया गया।

*प्रकरण के आरोपी* को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*सराहनीय योगदान*

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, महिला प्र.आर. रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, लखेश विश्वकर्मा व म.आर. चंद्रप्रभा शांते का सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश