थाना चंद्रपुर/देशी मन्दिरा व अंग्रेजी शराब कुल 05 लीटर 400 एम एल एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

12.06.2026 थाना चन्द्रपुर
जिला सक्ती अपराध क्रमांक 67/2026

धारा 34 (2) आबकारी एक्ट

थाना चंद्रपुर/देशी मन्दिरा व अंग्रेजी शराब कुल 05 लीटर 400 एम एल एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 11.06.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम हरदी निवासी गिरधारी लाल चौहान सफेद शर्ट एवं काला पेंट पहने अपने मोटर साईकिल के डिक्की में शराब रखकर मिरौनी चौक की और आ रहा है सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी गिरधारी लाल चौहान पिता सोनसाय उम्र 46 साल निवासी हरदी थाना चन्द्रपुर से देशी व अंग्रेजी शराब 05 लीटर 400 एम एल शराब को जप्त किया गया , आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 12.06.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में प्र आर राम गिलाश लहरे, राजेश पैकरा , आर माधुलाल सिदार, मुकेश सिदार का विशेष योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आधार नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

मदारी आर्ट्स के द्वारा बहुत ख़ामोशी से किया जा रहा है जन सरोकार से जुड़ी सार्थक एवं संदेश परक फ़िल्मों का निर्माण फिल्म प्रभु श्री राम छत्तीसगढ़ के भांजा एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म श्री राम कथा जल्द पूरी होगी