==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

मदारी आर्ट्स के द्वारा बहुत ख़ामोशी से किया जा रहा है जन सरोकार से जुड़ी सार्थक एवं संदेश परक फ़िल्मों का निर्माण
फिल्म प्रभु श्री राम छत्तीसगढ़ के भांजा एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म श्री राम कथा जल्द पूरी होगी
मुंबई- सिनेमा समाज का आईना होता है , इस बात को सार्थक करते हुए मदारी आर्ट्स के द्वारा पिछले कई वर्षों से सार्थक एवं संदेश परक फिल्मों का निर्माण बहुत ही खामोशी से मदारी आर्ट्स के द्वारा किया जा रहा है । सर्व विदित हो की मदारी आर्ट्स ऐसी फिल्मों का निर्माण करती है जो जन सरोकार से जुड़ी हुई होती है। उदाहरण के तौर पर हम देख सकते हैं कि शिक्षा का संदेश देती हुई फिर लंगड़ा राजकुमार, दिव्यांगों को प्रोत्साहित करती हुई फिल्म आई एम नॉट ब्लाइंड, कोविड 19 पर आधारित फिल्म लाइफ़ आन रोड , राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित फिल्म प्रयोग , केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित फिल्म मोदी है तो मुमकिन है के बाद अब इन दिनों प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजा का निर्माण किया जा रहा है, इसी कड़ी में यदि हम डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की बात करें तो मदारी आर्ट्स के द्वारा हाल ही में महान संत गहिरा गुरु, धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा एक अमर गाथा के बाद अब श्री राम कथा पर डॉक्यूमेंट की फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। निःसंदेह मदारी आर्ट्स के द्वारा सार्थक संदेश परक और जन सरोकार से जुड़ी हुई फिल्मों का निर्माण कर छत्तीसगढ़ और भारत की फिल्म संस्कृति को देश-विदेश में पहुंचने का कार्य प्रशंसनीय है।
इस संबंध में मदारी आर्ट्स के आनंद कुमार गुप्त ने बताया कि सिनेमा समाज का आईना होता है और सिनेमा के माध्यम से हम समाज को संदेश देना चाहते हैं। वर्तमान समय में हम प्रभु श्री राम छत्तीसगढ़ के का निर्माण कर रहे हैं, इस फिल्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ का प्राचीन इतिहास, माता कौशल्या का भव्य, दिव्य मंदिर और प्रभु श्री राम के छत्तीसगढ़ में वनवास के समय बिताए हुए समय को देश-विदेश में ले जाना चाहते हैं। इसी तरह श्री राम कथा समिति चिरमिरी के द्वारा किया गया जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी के कथा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म श्री राम कथा का निर्माण कर रहे हैं । आनन्द ने यह भी कहा की प्रभु श्री राम जीवन के आधार हैं , जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं ।







