आदर्श ग्राम फूलबंधिया में प्रतिभावान सम्मान समारोह संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

रिपोर्टर सुमन खूंटे

आदर्श ग्राम फूलबंधिया में प्रतिभावान सम्मान समारोह संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
────────
*प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज खरसिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 16 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित*

खरसिया। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज खरसिया के तत्वावधान में आदर्श ग्राम फूलबंधिया में प्रतिभावान सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं जैतखाम वंदना के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में धनंजय बायल (बीडीसी) एवं महिपाल पंकज (बीडीसी प्रतिनिधि) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महासचिव मनीराम सोनी, प्रवक्ता एवं संरक्षक राकेश नारायण बंजारे, कार्यक्रम प्रभारी भोजराम दीपक, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश बंजारे, महासचिव लोचन बंजारे, संरक्षक हरप्रसाद ढेढ़े, संरक्षक श्याम कुमार बंजारे, कार्यकारिणी सदस्य सदानंद बंजारे, गजाधर बंजारे, अशोक बंजारे, सामाजिक कार्यकर्ता तोरण लक्ष्मी, आनंद राम, विजय कुर्रे, मोहर साय, झनक राम, मोहनलाल भारद्वाज, दिलीप भारद्वाज, विनोद कुमार भारद्वाज, सुरेश कुर्रे, प्रो. के.पी. टंडन, वीरेंद्र भारद्वाज, आकाश दीपक, सावित्री कुर्रे सहित बड़ी संख्या में समाजजन, माताएं, बहनें एवं बच्चे उपस्थित रहे।
समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से आयोजित इस समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह में आमंत्रित वक्ताओं ने अपने उद्बोधन, कविता, गीत एवं प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, लक्ष्य निर्धारण तथा उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और समाज के बच्चों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन सिंह ठाकुर ने अपनी प्रेरक कविता की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती प्रियंका गुप्ता प्रिया’ ने किया।
प्रतिभावान सम्मान समारोह में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा विभिन्न शैक्षणिक चयन परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में नीता कुर्रे (जवाहर नवोदय विद्यालय चयनित), काव्या बघेल (श्रेष्ठा योजना चयनित), सायना धृतलहरे (श्रेष्ठा योजना चयनित), साक्षी जांगड़े (कक्षा 10वीं – 88.6%), राधिका बघेल (कक्षा 10वीं – 77.3%), संध्या बघेल (कक्षा 10वीं – 91.8%), नोबिता भारद्वाज (कक्षा 10वीं – 82%), नैंसी कुर्रे (कक्षा 10वीं – 80%), विभव कुर्रे (कक्षा 10वीं – 86%), निशा भारद्वाज (कक्षा 12वीं विज्ञान – 77%), अमन बंजारे (कक्षा 10वीं – 75.2%), प्रज्ञा कुर्रे (कक्षा 10वीं – 94.83%), हरीश कुमार (कक्षा 10वीं – 80%), संजना भारद्वाज (कक्षा 10वीं – 82.8%), विद्या मीरी (कक्षा 12वीं – 93%) तथा चयन रात्रे (कक्षा 12वीं – 90%) शामिल रहे।
समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक श्याम कुमार बंजारे द्वारा सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को सप्रेम भेंट प्रदान की गई। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों को स्वल्पाहार कराया गया तथा समाज में शिक्षा और प्रतिभा प्रोत्साहन की इस पहल की सराहना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

7k network
Recent Posts

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है

थाना – बाराद्वार जिला सक्ती (छग) अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त। प्रकरण में 01 आरोपी से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल भेजा