सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जांजगीर पुलिस की बड़ी पहल निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध के लिए परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग को लिखा पत्र

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जांजगीर पुलिस की बड़ी पहल निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध के लिए परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग को लिखा पत्र

* *बलौदा थाना क्षेत्र, भारतमाला मार्ग पर यातायात एवं बलौदा पुलिस की विशेष चेकिंग अभियान: एक ही दिन में 96 वाहन चालकों के विरूद्ध धारा MV ACT के तहत कार्रवाई*

* *वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की भी, कार्यवाही की जा रही है*

* *यातायात पुलिस की अपील – निर्माण पूर्ण होने तक भारतमाला मार्ग पर सफर न करें*

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यातायात पुलिस द्वारा बलौदा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम (MV Act) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

*निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर आवागमन रोकने परियोजना निदेशक को लिखा गया पत्र*

सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा भारतमाला परियोजना के परियोजना निदेशक, कोरबा को पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र के माध्यम से बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर छोटे एवं बड़े सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का अनुरोध किया गया है। निर्माण कार्य जारी रहने के कारण मार्ग पर वाहन संचालन अत्यंत जोखिमपूर्ण बना हुआ है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।

*एक दिवसीय चेकिंग अभियान में 96 वाहन चालक पकड़े गए*

यातायात पुलिस द्वारा भारतमाला मार्ग के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट स्थापित कर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों की अवहेलना कर निर्माणाधीन मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालकों की जांच की गई। एक ही दिवस में लगभग 96 वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित मार्गों का उपयोग करने की समझाइश भी दी गई।

*यातायात पुलिस की अपील –*

सुरक्षा के लिए निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग का उपयोग न करें ।यातायात पुलिस जांजगीर-चांपा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि बलौदा क्षेत्र से गुजरने वाला भारतमाला मार्ग वर्तमान में निर्माणाधीन है। ऐसे में छोटे एवं बड़े वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जब तक मार्ग का निर्माण पूर्ण रूप से संपन्न न हो जाए, तब तक भारतमाला मार्ग का उपयोग न करें तथा वैकल्पिक एवं सुरक्षित मार्गों का ही चयन करें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
जारीकर्ता

7k network
Recent Posts

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है

थाना – बाराद्वार जिला सक्ती (छग) अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त। प्रकरण में 01 आरोपी से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल भेजा