रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471
थाना – बाराद्वार जिला सक्ती (छग) अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त। प्रकरण में 01 आरोपी से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल भेजा।
अपराध क्रमांक 202/26 धारा 34(2) आब. एक्ट
नाम आरोपी – विष्णु लाल बरेठ पिता श्रीराम उम्र उम्र 57 साल साकिन डेरागढ थाना बाराद्वार जिला सक्ती छ.ग.
जिला सक्ती के थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामों मे चल रहें अवैध जुआ/सटटा, अवैध गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालो अपराधियों के उपर कार्यवाही करने एवं अपराध पर अकुंश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) जी द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने की सक्त निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल जी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमति भुवनेश्वरी पैकरा सक्ती के मार्गदशन पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा दिनांक 16.06.26 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम डेरागढ़ में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी विष्णु लाल बरेठ पिता श्रीराम उम्र उम्र 57 साल साकिन डेरागढ थाना बाराद्वार जिला सक्ती छ.ग. के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमति 4000/-रूपये को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोेपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रआर. अयुब खान, प्रआर. मनीष राजपूत, आर .अनिल श्रीवास, आर. शत्रुघन साहू, सैनिक राजेश कंवर का योगदान रहा ।








