फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी – आरोपी विवेक डडसेना गिरफ्तार गिरवी रखने का झांसा देकर बेची गाड़ी, पैसे मांगने पर दिया फर्जी चेक – सायबर तकनीकी से पकड़ा गया आरोपी

चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 79743 43059

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ 19.06.26

फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी – आरोपी विवेक डडसेना गिरफ्तार गिरवी रखने का झांसा देकर बेची गाड़ी, पैसे मांगने पर दिया फर्जी चेक – सायबर तकनीकी से पकड़ा गया आरोपी

* *आरोपी विवेक डडसेना पिता लक्ष्मीप्रसाद डडसेना, निवासी ग्राम करनौद थाना बिर्रा*

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कार की खरीदी- बिक्री के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने सायबर तकनीकी के आधार पर धर दबोचा। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

*क्या है पूरा मामला*

दिनांक 27.05.2026 को प्रार्थी चंद्रप्रकाश जायसवाल निवासी सर्वमंगला नगर, दुरपा कोरबा ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21.10.2024 को उसने आरोपी विवेक डडसेना पिता लक्ष्मीप्रसाद डडसेना, निवासी ग्राम करनौद थाना बिर्रा से फॉर्च्यूनर वाहन क्र. CG 11 BN 1748 को गिरवी रखने/बिक्री करने का 20 लाख रुपये में सौदा किया था।

आरोपी ने उक्त वाहन को अन्य व्यक्ति के पास बेच दिया। जब प्रार्थी ने सौदे की रकम वापस मांगी तो आरोपी ने फर्जी चेक थमा दिया। चेक बाउंस होने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

*त्वरित मामला दर्ज, सायबर तकनीकी से पकड़ा आरोपी*

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 267/26 धारा 318(4) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी घटना के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आज दिनांक 19.06.2026 को उसे उसके सकुनत से हिरासत में लिया।

*आरोपी ने जुर्म स्वीकार किए जाने से कब्जे से चेकबुक एवं मोबाइल फोन जप्त*

पूछताछ में आरोपी विवेक डडसेना ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से चेकबुक एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपी को आज ही विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*पुलिस की अपील*

वाहन खरीदी-बिक्री में रकम देने से पहले वाहन के दस्तावेज और मालिकाना हक की पूरी जांच कर लें। बड़े लेन-देन बैंक के माध्यम से करें और किसी भी संदेह पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।”

*इनकी रही अहम भूमिका*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि भुवनेश्वर राठौर, प्र.आर. सुनील सिंह, आर. श्याम राठौर, प्रकाश द्विवेदी एवं थाना बिर्रा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ का दिया जाएगा संदेश

योगाभ्यास सेजेस तिफरा मे उत्साह पूर्ण वातावरण में विश्व योग दिवस के पूर्व सुबह का योगाभ्यास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तिफरा मे बहुत की उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया गया नीट परीक्षा के कारण एक दिन पहले योगाभ्यास को बड़े ही उत्साह उमंग और उल्लासपूर्ण वातावरण देखा गया में मनाया गया,इस वर्ष का थीम — *yoga for healthy ageing – स्वास्थ और सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग