स्कूल में गुरुजी की शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल! बच्चों को संस्कार सिखाने वाले शिक्षक पर उठे सवाल, वायरल वीडियो से शिक्षा विभाग में खलबली, खैरवार पारा स्कूल के कथित वीडियो ने मचाया बवाल, डीईओ बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059

स्कूल में गुरुजी की शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल! बच्चों को संस्कार सिखाने वाले शिक्षक पर उठे सवाल, वायरल वीडियो से शिक्षा विभाग में खलबली, खैरवार पारा स्कूल के कथित वीडियो ने मचाया बवाल, डीईओ बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे…

खैरवार पारा स्कूल में ‘गुरुजी’ की शर्मनाक करतूत! वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, डीईओ बोले– जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई
जांजगीर-चांपा:- जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला खैरवार पारा, बोड़सरा का एक कथित वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो तेजी से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने के बाद अभिभावकों, ग्रामीणों और शिक्षा जगत में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

सरकारी स्कूल, जहां बच्चों को संस्कार और शिक्षा देने की जिम्मेदारी होती है, वहीं से सामने आए इस कथित वीडियो ने पूरे जिले को शर्मसार कर दिया। गांव में दिनभर इसी घटना की चर्चा रही। अभिभावकों ने ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जिन पर बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है, यदि वही मर्यादा भूल जाएं तो शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और संबंधित शिक्षक-शिक्षिका की संलिप्तता की पुष्टि होती है तो नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो कब का है और किन परिस्थितियों में बनाया गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली और स्कूलों में अनुशासन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

7k network
Recent Posts

चांपा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार – 95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 2 महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में अवैध शराब के मामले में छापेमार कार्यवाही

चखना दुकान के बाहर खड़ी 6 लाख की ब्रेजा कार चोरी, महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता CCTV फुटेज और साइबर ट्रैकिंग से मिला सुराग, हथनेवरा फोरलेन से दबोचा गया आरोपी

-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प के अनुरूप जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई