रिपोर्टर महेश बरेठ
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 23.06.26
07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बलौदा पुलिस ने *आरोपी* बंधन धनवार उम्र 42 साल निवासी धनवार पारा चांदनिया बलौदा के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर गिरफ्तार आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह आरक्षक रज्जू रात्रे , प्रहलाद निर्मलकर जरायम बिंझवार रोहित साहू महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।








