रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471 


सेवा सहकारी समिति फगूरम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
सहकारी सप्ताह, हुआ ध्वजारोहण
फगूरम। स्थानीय सेवा सहकारी समिति मर्यादित फगूरम (पंजीयन क्रमांक 63) में आज सहकारी सप्ताह के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम एवं ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। समिति परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष श्री योगेश कुमार राठौर तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री महेश डनसेना (छोटू) उपस्थित रहे। उनके साथ ही क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक और कृषकगण क्रमशः श्री रमेश महंत, श्री अजय राठौर, श्री अशोक, श्री भोपाल दर्शन एवं श्री सूरज सहित भारी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्व संपन्न हुआ।
सहकारी सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने किसानों के हित में सहकारिता के योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर समिति के बेहतर संचालन और कृषकों को दी जा रही सुविधाओं की भी सराहना की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के प्रबंधक श्री चंद्रकांत दर्शन, विक्रेता श्री ओम प्रकाश खूंटे, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री रामचंद साहू, श्री लोकनाथ साहू एवं भृत्य श्री ठाकुर राम दिनकर का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी किसानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।







