सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने की जांजगीर चांपा पुलिस का अनूठी पहल CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में NH रोड में ट्रको, ट्रेलरो में रेडियम पट्टी लगाया गया

चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059

जांजगीर चांपा पुलिस प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 05.07.26

सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने की जांजगीर चांपा पुलिस का अनूठी पहल CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में NH रोड में ट्रको, ट्रेलरो में रेडियम पट्टी लगाया गया

 

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

 

इसी क्रम में दिनांक 04.07.26 की देर सन्ध्या में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार* के कुशल मार्गदर्शन में तथा *CSP जांजगीर* के नेतृव में NH मार्ग अकलतरा, चांपा एवं सारागव क्षेत्र में ट्रक, ट्रेलरो में रेडियम पट्टियाँ लगाई गईं।

 

*रेडियम पट्टी लगाने का उद्देश्य*

 

रेडियम (रिफ्लेक्टिव) पट्टी का उद्देश्य रात के समय, कोहरे, बारिश या कम रोशनी में ट्रक, ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों को दूर से स्पष्ट रूप से दिखाई देना है। इससे अन्य वाहन चालक समय रहते वाहन की स्थिति और आकार का सही अनुमान लगा सकते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश