रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471


परम पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से भव्य और ऐतिहासिक श्रीमद् भागवत कथा 8 से 14 जुलाई 2026 से रायपुर- परम पूज्य शांतिदूत, धर्मरत्न श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से रायपुर छत्तीसगढ़ में पहली बार श्रीमद् भागवत कथा का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन 8 से 14 जुलाई 2026 तक बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब के सामने रायपुर में किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन साढ़े तीन बजे से होगी ।
इस कथा को आस्था चैनल एवं देवकीनंदन ठाकुर जी के यूट्यूब पर लाइव भी देखा जा सकता है। यह आयोजन अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और विशेष सहयोग छत्तीसगढ़ प्रदेश शौंडिक समाज है।
श्रीमद् भागवत कथा के इस भव्य आयोजन में 8 जुलाई को कलश यात्रा भागवत महात्म एवं मंगलाचरण होगा ,9 जुलाई को भीष्म स्तुति सुखदेव आगमन एवं ध्रुव चरित्र ,10 जुलाई को भरत चरित्र अजामिल उपाख्यान एवं प्रहलाद चरित्र, 11 जुलाई को वामन अवतार श्री राम जन्म एवं श्री कृष्ण उत्सव, 12 जुलाई को कृष्ण बाल लीलाएं माखन चोरी गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग , 13 जुलाई को महाराज कंस वध उद्धव गोपी संवाद एवं रुक्मणी विवाह, 14 जुलाई को सुदामा चरित्र तथा विश्राम एवं व्यास पूजन होगा।
इस भागवत कथा के संयोजक योगेश अग्रवाल है तथा श्री शिव रतन प्रसाद गुप्ता, श्री राजकुमार राठी, श्री अशोक नारायण गुप्ता, श्री सुभाष साहू, श्री प्रमोद जैन, श्री संजय रामविलास चौधरी, श्री मुकेश अग्रवाल, श्री अनिल अग्रवाल, श्री राजेश अग्रवाल, श्री नवीन लोढ़ा, श्री सुनील दास अग्रवाल, श्री सरल मोदी ,श्री विनोद अग्रवाल, श्री दर्शन सांखला, श्री अजय सोनी ,श्रीमती रेखा साहू, श्रीमती कृतिका जैन, श्री दीपक गुप्ता, श्री विनोद पटवा, श्री राजीव अवस्थी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी होंगे।
संयोजक श्री योगेश अग्रवाल और इस व्यवस्था में लगे सभी सहयोगियों ने देवतुल्य भक्तों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कथा का सपरिवार श्रवण करें और सनातन धर्म के प्रचार और उसे संरक्षण में अपनी भूमिका तय करें।







