==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

मालखरौदा में प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज की ब्लॉक कमेटी का होगा गठन, 9 जुलाई को निर्वाचन/मनोनयन प्रक्रिया होगा संपन्न
सक्ति जिला के मालखरौदा प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की ब्लॉक इकाई मालखरौदा द्वारा ब्लॉक कमेटी के विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन एवं मनोनयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया है
समाज के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया आगामी 09/07/26 को संपन्न होगी कार्यक्रम का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस गरिमामयी आयोजन में समाज के सभी आदरणीय अधिकारी, कर्मचारी, जन-प्रतिनिधि, सामाजिक जिला पदाधिकारी, ब्लॉक कमेटी, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ तथा ग्राम कमेटी के सदस्यों को सादर आमंत्रित किया गया है।
विशेष नोट: यह संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया जिला कमेटी के नेतृत्व में तथा प्रदेश कमेटी द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर सभी आगंतुकों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।







