कलेक्टर के निर्देशन में जिला सक्ति में टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई मजबूती वेदांता थर्मल पावर प्लांट के सहयोग से टीबी मरीजों को मिल रहा पोषण आहार

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

 

कलेक्टर के निर्देशन में जिला सक्ति में टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई मजबूती वेदांता थर्मल पावर प्लांट के सहयोग से टीबी मरीजों को मिल रहा पोषण आहार

 

सक्ती, 08 जुलाई 2026/ राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सक्ती में टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में वेदांता थर्मल पावर प्लांट के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को नई मजबूती मिली है। टीबी के सफल उपचार में नियमित दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वेदांता थर्मल पावर प्लांट द्वारा जरूरतमंद टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें उपचार के साथ-साथ आवश्यक पोषण भी प्राप्त हो रहा है। यह पहल मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा उपचार को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में सहायक सिद्ध हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने वेदांता थर्मल पावर प्लांट के इस सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जन-भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है। विभाग द्वारा समाज के अन्य औद्योगिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से भी निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने तथा टीबी मुक्त जिला सक्ती एवं टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई है।

7k network
Recent Posts

थाना मुलमुला क्षेत्र के JSW प्लांट नरियरा में ड्यूटी के दौरान तांबा का तार चोरी करने वाले सिक्यूरिटी गार्ड को थाना मुलमुला पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया तांबा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है