सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण, विद्यालय में साइकिल स्टैंड की उठी मांग

रिपोर्टर खेमचंद महिलांगे 7974343059

सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण, विद्यालय में साइकिल स्टैंड की उठी मांग

पोता। शासकीय साहेब कबीर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पोता में राज्य शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती दिव्या गबेल, श्री नितिन गबेल, श्री तीरथ गबेल, श्रीमती सरोजनी गबेल, शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री गबेल तथा श्री अवधेश बरेठ सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आर. चंद्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्याख्याता श्रीमती आशा भारद्वाज, श्रीमती सीमा रानी मिंज, श्रीमती हीराबाई बंजारे, श्रीमती गायत्री भारद्वाज, श्रीमती आरती पटेल, सहायक ग्रेड-2 सुनीता बंजारे, सहायक ग्रेड-3 लता सिदार, श्री दिगपाल चंद्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन व्याख्याता श्री भोजराम यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कु. नीतू बरेठा, चंचल कृति यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

साइकिल वितरण के दौरान छात्राओं, प्राचार्य एवं जनपद सदस्य श्रीमती दिव्या गबेल ने विद्यालय में साइकिलों के सुरक्षित रख-रखाव के लिए साइकिल स्टैंड निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए शासन एवं संबंधित विभाग से शीघ्र साइकिल स्टैंड की व्यवस्था कराने की मांग की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ा है तथा दूरस्थ क्षेत्रों से विद्यालय आने-जाने में उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।

7k network
Recent Posts

थाना मुलमुला क्षेत्र के JSW प्लांट नरियरा में ड्यूटी के दौरान तांबा का तार चोरी करने वाले सिक्यूरिटी गार्ड को थाना मुलमुला पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया तांबा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है