शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला कार्यालयों में ‘अटैच’ शिक्षक लौटेंगे स्कूलों में, तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला कार्यालयों में ‘अटैच’ शिक्षक लौटेंगे स्कूलों में, तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश

 

नवा रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने एक कड़ा और अहम कदम उठाया है। विभिन्न शिक्षा कार्यालयों में लंबे समय से ‘संलग्न’ (अटैच) होकर काम कर रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को अब अपनी मूल पदस्थापना वाली संस्था (स्कूलों) में वापस लौटना होगा। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), छत्तीसगढ़ ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त आदेश जारी कर दिए हैं।मंत्री की समीक्षा बैठक के बाद एक्शन जानकारी के अनुसार, 23 जून 2026 को स्कूल शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री द्वारा विभाग की एक अहम समीक्षा बैठक ली गई थी। इस बैठक में मंत्री जी ने शिक्षा विभाग के विभिन्न दफ्तरों में शिक्षकों के अटैचमेंट को लेकर कड़े निर्देश दिए थे। मंत्री जी के उन्हीं निर्देशों के परिपालन में लोक शिक्षण संचालनालय ने 25 जून 2026 को प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों (शिक्षा संभाग) और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को पत्र जारी कर दिया है।तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश डीपीआई द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRC) कार्यालयों में जितने भी शिक्षक या कर्मचारी संलग्न (अटैच) हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से उनकी मूल पदस्थापना संस्था के लिए कार्यमुक्त (Relieve) किया जाए।संचालनालय ने तलब की रिपोर्ट अधिकारियों को न केवल इन शिक्षकों को कार्यमुक्त करना है, बल्कि इसकी रिपोर्ट भी जल्द से जल्द संचालनालय को सौंपनी है। आदेश में एक निर्धारित प्रपत्र (फॉर्मेट) भी जारी किया गया है, जिसमें संलग्न कर्मचारी/शिक्षक का नाम, कार्यमुक्त किए गए कर्मचारी का विवरण और कार्यमुक्त किए जाने के आदेश क्रमांक व दिनांक की जानकारी भरकर तत्काल डीपीआई को उपलब्ध कराने को कहा गया है।स्कूली बच्चों को मिलेगा फायदा गौरतलब है कि प्रदेश में कई शिक्षक अपनी पहुँच या रसूख के चलते स्कूलों में पढ़ाने के बजाय शिक्षा विभाग के दफ्तरों में लिपिकीय या अन्य कार्यों में संलग्न रहते हैं। इससे मूल स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। शासन के इस फैसले से उन स्कूलों को बड़ी राहत मिलेगी जहाँ शिक्षकों की कमी है। अब इन शिक्षकों को दफ्तरों से निकलकर वापस कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाना होगा।

7k network
Recent Posts

थाना मुलमुला क्षेत्र के JSW प्लांट नरियरा में ड्यूटी के दौरान तांबा का तार चोरी करने वाले सिक्यूरिटी गार्ड को थाना मुलमुला पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया तांबा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है