श्री सुखीराम सिदार बने स्वामी आत्मानंद स्कूल अड़भार(मालखरौदा )के नए प्राचार्य

 

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471 

 

श्री सुखीराम सिदार बने स्वामी आत्मानंद स्कूल अड़भार के नए प्राचार्य

सक्ती / नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए श्री सुखीराम सिदार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अड़भार (विकासखंड मालखरौदा, जिला सक्ती) का नया प्राचार्य नियुक्त किया है।

मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) से 3 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने प्रशासनिक आधार पर उन्हें प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। ज्ञात हो कि श्री सिदार इससे पहले इसी ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अड़भार में प्राचार्य के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आर.पी. वर्मा के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत उनकी यह पदस्थापना अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। शासन द्वारा इस आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।

7k network
Recent Posts

थाना मुलमुला क्षेत्र के JSW प्लांट नरियरा में ड्यूटी के दौरान तांबा का तार चोरी करने वाले सिक्यूरिटी गार्ड को थाना मुलमुला पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया तांबा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है