रेलवे स्टेशन चाम्पा आधुनिकता और विकास की नई उड़ान! ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करते हुए भारतीय रेल आधुनिकता, उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं और विश्वस्तरीय अवसंरचना की नई पहचान बन रही है। इसी कड़ी में आज यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना’ के अंतर्गत नवविकसित चांपा रेलवे स्टेशन का भव्य लोकार्पण किया गया, जिसके गौरवमयी समारोह में मुझे उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

 

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

रेलवे स्टेशन चाम्पा: आधुनिकता और विकास की नई उड़ान!

‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करते हुए भारतीय रेल आधुनिकता, उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं और विश्वस्तरीय अवसंरचना की नई पहचान बन रही है। इसी कड़ी में आज यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना’ के अंतर्गत नवविकसित चांपा रेलवे स्टेशन का भव्य लोकार्पण किया गया, जिसके गौरवमयी समारोह में मुझे उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह योजना देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। चांपा रेलवे स्टेशन का यह नया स्वरूप न केवल यात्रियों के सफर को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाएगा, बल्कि हमारे क्षेत्र के विकास, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसरों को भी एक नई गति प्रदान करेगा।

 

इस विशेष और ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े जी, डीआरएम महोदय, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, सम्मानीय पार्टी पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और रेल यात्री उपस्थित रहे।

 

क्षेत्र को विकास की यह अभूतपूर्व सौगात देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं रेल मंत्रालय का सहृदय आभार!

 

Narendra Modi Ashwini Vaishnaw Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh Ministry of Railways, Government of India Tokhan Sahu Narayan Chandel Bjp Chhattisgarh

 

#AmritBharatStations #ChampaRailwayStation

7k network
Recent Posts