रिपोर्टर खेमचंद महिलांगे 7974343059




जिला सक्ती थाना डभरा आरकेएम पावर प्लांट उच्चपिड़ा में कर्मचारी की मृत्यु उपरांत परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा धरना-प्रदर्शन के संबंध में आज दिनांक 21.07.2026 को थाना डभरा क्षेत्रांतर्गत स्थित आरकेएम पावर प्लांट, उच्चपिड़ा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत *सर्विल बघेल उम्र लगभग 37 वर्ष निवासी ग्राम धोबनीपाली* की ड्यूटी के दौरान *रात्रि लगभग 20:00 बजे सीने में दर्द होने की सूचना प्राप्त हुई
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कर्मचारी की बी शिफ्ट में ड्यूटी थी। सीने में दर्द होने पर उपचार हेतु उसे *जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़* ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक रूप से हार्ट अटैक से मृत्यु होना बताया गया।
घटना के पश्चात मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा *उचित मुआवजे व अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर मृतक के शव को आरकेएम पावर प्लांट के गेट क्रमांक-1 के सामने रखकर गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन* सुबह से
कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक पुलिस बल तैनात किया गया है।







