उत्कृष्ट विवेचना से कार लूटने की साजिश में चालक की हत्या करने वाले 3 आरोपियों को आजीवन कारावास सहित अर्थदंड एवं छै:-छै: माह का सश्रम कारावास सटीक तकनीकी जांच और मजबूत साक्ष्यों से आरोपियों को दिलाई कठोर सजा

 

रिपोर्टर महेश बरेठ 7974343059

प्रेस विज्ञप्ति जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 22.07.26

उत्कृष्ट विवेचना से कार लूटने की साजिश में चालक की हत्या करने वाले 3 आरोपियों को आजीवन कारावास सहित अर्थदंड एवं छै:-छै: माह का सश्रम कारावास सटीक तकनीकी जांच और मजबूत साक्ष्यों से आरोपियों को दिलाई कठोर सजा

 

* *निरीक्षक सावन कुमार सारथी तात्कालिक थाना प्रभारी सारागांव एवं उपनिरीक्षक सत्यम चौहान की उत्कृष्ट विवेचना से न्यायालय में हुई दोषसिद्धि*

 

*विवरण* दिनांक 13/14 अप्रैल 2024 की रात्रि में आरोपियों ने कार लूटकर बेचने की नियत से बिलासपुर से चालक रमाकांत तिवारी की कार बुक कराई। रास्ते में सुनसान स्थान पर चालक का गला दबाकर, मारपीट एवं पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी तथा शव को थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम लखुर्री नहर किनारे फेंककर कार लेकर फरार हो गए।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्यम चौहान सहित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, साइबर विश्लेषण एवं वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, पत्थर, कार एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए। सुदृढ़ विवेचना एवं प्रभावी अभियोजन के फलस्वरूप माननीय न्यायालय ने तीनों आरोपियों को सजा सुनाई।

7k network
Recent Posts