चंद्रपुर (डभरा)बिना लायसेंस के साहूकारी करने व क्षति पहुँचाने की धमकी देने आरोपी गिरफ्तार आरोपी से 21 मो0सा0 एंव 01 ट्रेक्टर जप्त

 

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

 

प्रेस विज्ञप्ति सक्ती पुलिस दिनांक 21.07.2026

चंद्रपुर (डभरा)बिना लायसेंस के साहूकारी करने व क्षति पहुँचाने की धमकी देने आरोपी गिरफ्तार आरोपी से 21 मो0सा0 एंव 01 ट्रेक्टर जप्त क्या है पूरा मामला मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी करन यादव के पास से 20000 रू पैसा उधार लिया था जो मेरे द्वारा पैसा न दे पाने की बदले में मेरे मो०सा० को खड़ी करने को कहा गया नही करने पर क्षति पहुँचाने की धमकी दे रहा है रिपोर्ट पर छ०ग० साहूकार अधिनियम की धारा 11एफ व धारा 308 (3) बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भा.पु.से.) जिला सक्ती दिये गये निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल तथा श्रीमान अनु. अधि. पुलिस डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी चन्द्रपुर जितेन्द्र कोसले के कुशल नेतृत्व में थाना चन्द्रपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही, कर आरोपी करन यादव पिता गंगाराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी चन्द्रपुर से 21 नग मो०सा० एंव 01 ट्रेक्टर जप्त किया है।,

 

मामले में प्र०उप० निरीक्षक तेजेन्द्र कुमार सिन्हा, सउनि रामकुमार रात्रे, आर. राधेश्याम बरेठ, खिलेश्वर साहू, महेन्द्र राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

7k network
Recent Posts