शराब के लिए रुपए मांगकर युवक से मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्रवाई, गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने भेजा जाएगा प्रतिवेदन

रिपोर्टर खेमचंद महिलांगे 7974343059

प्रेस विज्ञप्ति जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 25.07.26

 

शराब के लिए रुपए मांगकर युवक से मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्रवाई, गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने भेजा जाएगा प्रतिवेदन

 

* *आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

 

जिले के थाना अकलतरा पुलिस ने शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर युवक से गाली- गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे *आरोपी* सागर ओग्रे (29 वर्ष) निवासी ग्राम रसेडा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिसके चलते उसे गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने हेतु धारा 129 बीएनएसएस के तहत प्रतिवेदन तैयार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

*विवरण* प्रार्थी जितेश कुमार नेताम ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 मई 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे वह ग्राम में संजय साहू की दुकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी सागर ओग्रे वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा। प्रार्थी द्वारा रुपए देने से मना करने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली तथा अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 279/2026 के तहत धारा 296, 119(1), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। दिनांक 25 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना अकलतरा पुलिस ने ग्राम रसेडा में दबिश देकर आरोपी सागर ओग्रे को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

7k network
Recent Posts